यमन में मानवाधिकार की प्रसिद्ध कार्यकर्ता और शांति नोबल पुरस्कार विजेता तवक्कुल किरमान ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि लहज प्रांत के नागरिक, यमन से सऊदी अरब के सैनिकों और उसके घटकों के तुरंत निष्कासन की मांग करते हैं।
इस बीच यमन में अतिक्रमणकारी सेना के विरुद्ध प्रदर्शन का प्रबंधन करने वाली कमेटी ने एक बयान जारी करके यमनी जनता से कहा है कि वह बुधवार को होने वाले प्रदर्शनों में जिसका स्लोगन है, बच्चों के हत्यारों पर मुक़द्दमा चलाना धार्मिक दायित्व है, व्यापक स्तर पर भाग लें।
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने पिछले 9 अगस्त को यमन के उत्तरी प्रांत सादा के ज़हियान शहर में स्कूली बच्चों की बस पर हमला करके 55 बच्चों को हताहत और लगभग 80 को घायल कर दिया था।